independence day speech in hindi

independence day speech in hindi

independence day speech in hindi
independence day speech in hindi
namaskar dosto aap sbhi ko happy independence day dosto aaj ka din hmare liye or hmare india ke liye bhut hi important din hai kyo ki  aaj ke hi din hme angrejo (british company) ki gulami se mukati mili thi issliye aaj ka din hmare bharat me ak festival ki trah mnaya jata hai aaj ke dim kai sarkari school me dance speech or song ka pardarsan kiya jata hai iss liye aaj hum aap ko Independence Day par ak speech ke baare me btayege jishe aap school or sarkari daftro me bol sake 

Best 15 August Speech in Hindi :-

dosto agar aap ko hmara 15 August ka speech aacha lage to aap hmare iss speech ko jyada se jyada share kre or iss spech ke baare me hme commeant me jrur btaye ....?

Short speech on Independence day for school students :-

Note :- dosto aap ko speech bolne se phale aayehuye mahamano students or teachear ko sambhodhit karna hoga jo hum aap ko niche de rhe hai.........

संबोधन :-

आदरणीय प्रधानाचार्यजी, सभी अध्यापकगण और मेरे प्यारे मित्रों, आज हम सब यहाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से हमारे देश को आजादी मिली थी.

Note :- dosto jub aap sbhi ko sambodhit kar de to fir aap ko niche diyegye speech ko bolna hai .....
आजादी का क्या मतलब है? आजादी कहने को सिर्फ एक शब्द है लेकिन इसकी भव्यता को कोई भी शब्दों में नही बांध सकता. आजादी का अर्थ है – विकास के पथ पर आगे बढकर देश और समाज को ऐसी दिशा देना, जिससे हमारे देश की संस्कृति की सोंधी खुशबू चारों और फ़ैल सके.
आजादी का मूल्य देश ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, सुभाषचंद्र बोस आदि के प्राण खोकर चुकाया हैं. देश की आजादी की कहानी में शायद ही कोई ऐसा पन्ना हो जो आंसुओं से होकर ना गुजरा हो. झाँसी की रानी से गाँधी जी के असहयोग आन्दोलन तक की मेहनत के बाद आजादी प्राप्त हुई. तो चलिए आज इस आजादी की कहानी पर एक नजर डालें.

Best Independence Day Speech for Students & Teachers :-

सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महायज्ञ का प्रारम्भ झासी की रानी और मंगल पांडे ने किया और अपने प्राणों को भारत माता पर न्योछावर किया. देखते ही देखते यह चिंगारी एक महासंग्राम में बदल गयी जिसमें पूरा देश कूद पड़ा. इस आजादी के लिए तिलक ने ‘स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का सिंहनाद किया. चंद्रशेखर आजाद ने अपना धर्म ही आजादी को बताया. 
भगतसिंह ने देशभक्ति की जो लो पैदा की वह अद्भुत है. ईट का जवाब पत्थर से देने की क्रांतिकारियों की ख्वाहिश का सम्मान यह देश हमेशा करेगा. देश को गर्व है कि उसके इतिहास में भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु और असंख्य ऐसे युवा हुए जिन्होंने अपने प्राणों की भारतमाता के लिए हंसते-हंसते न्योछावर कर दिया.
देश के इतिहास में अगर किसी को असली सुपरहीरो माना जाता है तो वह हैं हमारे नेताजी सुभाषचंद्र बोस. सुभाष चंद्र बोस एक आम भारतीय ही थे. उच्च शिक्षा प्राप्त और अच्छे उज्ज्वल करियर को त्याग देश के इस महान हीरो ने दर-दर भटक कर देश की आजादी के लिए प्रयास किए. महात्मा गाँधी यूँ तो किसी परिचय के मोहताज नहीं लेकिन यह राष्ट्र उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जनता है. “गाँधीजी ने दुनिया की अहिंसा और असहयोग नाम के दो महा अस्त्र दिए.
‘अहिंसा’ और ‘असहयोग’ लेकर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए महात्मा गाँधी, ‘लोह पुरुष’ सरदार पटेल, चाचा नेहरु, बाल गंगाधर तिलक जैसे महापुरुषों ने कमर कस ली. 90 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता का वरदान मिला. वर्षों की गुलामी सहने और लाखों देशवासियों का जीवन खोने के बाद हमने यह बहुमूल्य आजादी पाई है. लेकिन आज की युवा पीढ़ी आजादी का वास्तविक अर्थ भूलती जा रही है.
पश्चिमी संस्कृति का अनुसरण कर वह अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से दूर होते जा रहे है. इस संदर्भ में किसी कवि ने खूब लिखा है कि:
“भगतसिंह इस बार न लेना, काया भारतवासी की
क्यूंकि देशभक्ति के लिए आज भी सज़ा मिलेगी फांसी की”
जिस आजादी के लिए हमने देश के लिए कई महान वीरों की आहुति ही है उस आजादी को ऐसे बर्बाद करना बिलकुल सही नही है. हमें देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, नशाखोरी, अज्ञानता से आजादी दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.
देश को शायद आज एक नए स्वतंत्रता संग्राम की जरूरत है इस स्वतंत्र देश के नागरिक होने के नाते हमे अपने आप से ये वादा करना है कि हम अपने देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जायेंगे और भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएगे ताकि हमारे देशभक्तों और शहीदों का बलिदान व्यर्थ ना जाए!
To mere pyare dosto agar aap ko hmare duvara likha gya Independence Day Speech aacha lga hai to aap iss speech ko apne speech bolne par use kar sakte hai or aap se mera nivedan hai ki aap is post ko jyada se jyada share or like kre or meri taraf se aap sbhi ko fir se happy Independence Day 

No comments:

Powered by Blogger.